Posts

Showing posts from February, 2022

मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं

 मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं बिस्तरों पर अब सलवटें नहीं पड़ती  ना ही इधर उधर छितराए हुए कपड़े हैं रिमोट के लिए भी अब झगड़ा नहीं होता  ना ही खाने की नई नई फ़रमायशें हैं मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं सुबह जल्दी उठने के लिए भी नहीं होती मारा मारी घर बहुत बड़ा और सुंदर दिखता है  पर हर कमरा बेजान सा लगता है  अब तो वक़्त काटे भी नहीं कटता  बचपन की यादें कुछ दिवार पर फ़ोटो में सिमट गयी हैं   मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं अब मेरे गले से कोई नहीं लटकता  ना ही घोड़ा बनने की ज़िद होती है खाना खिलाने को अब चिड़िया नहीं उड़ती  खाना खिलाने के बाद की तसल्ली भी अब नहीं मिलती  ना ही रोज की बहसों और तर्कों का संसार है ना अब झगड़ों को निपटाने का मजा है  ना ही बात बेबात गालों पर मिलता दुलार है  बजट की खींच तान भी अब नहीं है मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और हम अकेले हो गए हैं पलक झपकते ही जीवन का स्वर्ण काल निकल गया  पता ही नहीं चला  इतना ख़ूबसूरत अहसास कब पिघल गया ...