वो पत्नी ही होती हैं जो अपनी किडनी देकर भी आदमी को नया जीवन देती हैं, वो पत्नी ही होती हैं जो हजारो होस्पिटल से कोमा में घोषित आदमी को भी जिन्दा कर देती है.... सिर्फ़ एक औरत के गलत निकलने पर पूरी दुनिया गलत नहीं हो जाती हैं..... हर मिडिल क्लास बच्चों की मां उसका पति चाहे 2000 ही कमाता हो पर वो बाहर खुद को रानी ही बताती है
चलो इतनी सारी नेगेटिविटी के बीच तुम्हें एक पॉजिटिव चीज बताते हैं... हमारे पड़ोस में एक भईया रहते हैं... आज से लगभग पंद्रह साल पहले उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी... बस किसी तरह गुजर बसर चल रहा था... हमारे पिता जी एवं मोहल्ले के अन्य लोगो के सहयोग से उनका विवाह करवाया गया... उस समय भईया साइकिल से कपड़े की फेरी कर रहे थे... दिन रात गली मोहल्लों में साइकिल चलाते... कभी रेडीमेड कपड़े बेचते तो कभी आइसक्रीम तो कभी मेले ठेले में रामदाना मूंगफली बेच लिया... किसी एक चीज पर टिके नहीं, मतलब जो काम मिल गया उसे कर लिया... हालांकि मेहनत बहुत करते थे... लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए काफी नहीं था... उनकी धर्मपत्नी जी भी बहुत ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं थी... लेकिन व्यवहार से बहुत ही सुशील एवं सज्जन थी... विवाह के समय वो बारंहवी पास थी और भैया दसवी फेल... फिर भी उनका विवाह हो गया... इस बीच भईया के दिमाग में पता नहीं कहां से आया उन्होंने भाभी को आगे की शिक्षा पूरी करने के लिए प्रेरित किया... पैसा जेब में फूटी कौड़ी नहीं था... फिर भी कर्जा उधार ले के बीए में एडमिशन कराया...