Posts

Showing posts from February, 2025

फैसला आपका

Image
 मार्टिना नवरातिलोवा से एक बार पूछा गया था, आप 40 साल की उम्र में भी अपना ध्यान, फोकस और तेज खेल कैसे बनाए रख सकती हैं?   उसने बहुत नम्र जवाब दिया, खेल में प्रयुक्त गेदं और मेरे रैकेट को पता नहीं है कि मैं कितनी पुरानी हूं। आपको बस खुद को बुढ़ी सोच और बुढा होने से रोकने की जरूरत है।  जीवन में हर खेल वास्तव में एक 6 इंच जमीन पर खेला जाता है - आपके दो कानों के बीच का स्थान। हम बंगले, डुप्लेक्स या फ्लैट में नहीं रहते हैं। हम अपने दिमाग में रहते हैं जो एक असीमित क्षेत्र है। जब चीजें छांट ली जाती हैं और वहां पता लगाया जाता है तो जीवन महान होता है। मन को गन्दा रखना इस असली घर को बर्बाद कर देता है। जीवन और हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रमुख कारक, आपके आंतरिक संवाद की गुणवत्ता और मात्रा को नियंत्रित करने की क्षमता है।  रिश्तों का ताना बाना भी मन की स्थिती दर्शाता है। घुटन से जीना है या स्वचछदंता से यह हमारा दिल या मन नहीं बल्कि दिमाग तय करता है।  ज्यादा दिमाग लगाने वाले आदमी भरपूर जिदंगी नहीं जी पाते। वे नफा और नुकसान ही देखते रहते हैं रिश्ते में हर ...

यदि सुधारने के लिए अपमान करना पड़े, तो आप सिखाने की कला नहीं जानते।"

Image
 एक बूढ़े व्यक्ति से एक युवा व्यक्ति मिलता है और पूछता है: "क्या आप मुझे याद करते हैं?" बूढ़ा व्यक्ति जवाब देता है, "नहीं, मुझे याद नहीं।" तब युवा व्यक्ति बताता है कि वह उसका छात्र था। गुरुजी पूछते हैं: "तुम अब क्या करते हो, जीवन में क्या कर रहे हो?" युवा व्यक्ति जवाब देता है: "मैं एक शिक्षक बन गया हूँ।" गुरुजी कहते हैं: "अच्छा, मेरी तरह?" युवा व्यक्ति कहता है: "हाँ, वास्तव में मैं शिक्षक इसलिए बना क्योंकि आपने मुझे प्रेरित किया था।" गुरुजी उत्सुक होकर पूछते हैं कि "तुमने कब तय किया कि शिक्षक बनना है?" युवा व्यक्ति एक कहानी सुनाता है: "एक दिन, मेरा एक मित्र एक नई घड़ी पहनकर आया। मुझे वह घड़ी पसंद आई, और मैंने उसे चुरा लिया। थोड़ी देर बाद, मेरे मित्र ने गौर किया कि उसकी घड़ी गायब है और उसने तुरंत आपसे शिकायत की। तब आपने पूरी कक्षा से कहा: ‘आज कक्षा के दौरान इस छात्र की घड़ी चोरी हो गई है। जिसने भी चुराई हो, कृपया लौटा दें।’ "मैंने घड़ी वापस नहीं की क्योंकि मैं पकड़ा नहीं जाना चाहता था। तब आपने दरवाजा बंद कर ...

सांसे टूटने मत दीजिये, मन को हारने मत दीजिये*

Image
 *🤔1950 के दशक में हावर्ड यूनिवर्सिटी के विख्यात साइंटिस्ट कर्ट रिचट्टर ने चूहों पर एक अजीबोगरीब शोध किया था।😳* कर्ड ने एक जार को पानी से भर दिया और उसमें एक जीवित चूहे को डाल दिया।  पानी से भरे जार में गिरते ही चूहा हड़बड़ाने लगा औऱ जार से बाहर निकलने के लिए लगातार ज़ोर लगाने लगा।  चंद मिनट फड़फड़ाने के पश्चात चूहे ने जार से बाहर निकलने का अपना प्रयास छोड़ दिया और वह उस जार में डूबकर मर गया।  🪷🐁 *कुछ.खास.दोस्त.il* 🐀🪷 कर्ट ने फ़िर अपने शोध में थोड़ा सा बदलाव किया। उन्होंने एक दूसरे चूहे को पानी से भरे जार में पुनः डाला। चूहा जार से बाहर आने के लिये ज़ोर लगाने लगा।  जिस समय चूहे ने ज़ोर लगाना बन्द कर दिया और वह डूबने को था......ठीक उसी समय कर्ड ने उस चूहे को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।  कर्ड ने चूहे को उसी क्षण जार से बाहर निकाल लिया जब वह डूबने की कगार पर था।  चूहे को बाहर निकाल कर कर्ट ने उसे सहलाया ......कुछ समय तक उसे जार से दूर रखा और फिर एकदम से उसे पुनः जार में फेंक दिया।  पानी से भरे जार में दोबारा फेंके गये चूहे ने फिर जार से बाहर निकलने क...