Posts

Showing posts from December, 2022

समय का फेर

मंदिर में शादी हुई थी अनामिका और सुदर्शन की। ससुराल में तो कोहराम मच गया दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है इसलिए। एक तो अपनी मर्जी की शादी और ऊपर से जात बिरादरी अलग। ससुराल में कदम रखते ही सास छाती पीट-पीटकर दहाड़ें मार कर रोने लगी "हाय रे मेरा भाग्य फूट गया। मेरे बेटे ने मेरे मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। अब गांव में क्या मुंह दिखाऊंगी। इससे तो अच्छा है मर जाती। कोई रस्सी लेकर आओ मैं पेड़ से लटक जाऊंगी। यह जीवन समाप्त कर दूंगी। इस बहू के हाथ का पानी तक नहीं पियूंगी। जात बिरादरी में मुंह दिखाने के लायक नहीं रही।" एक तो नई नवेली दुल्हन ऊपर से उम्र मात्र 20 साल। वह टुकुर टुकुर देखने लगी। क्या करेगी कुछ समझ में नहीं आया तो शादीशुदा बड़ी ननद ने आकर कान के पास फुसफुसाई "जाकर माँ के पांव पकड़ लो। क्षमा मांग लो वरना तुम्हें घर में घुसने नहीं दिया जाएगा।" बहू क्या करती कुछ समझ में नहीं आया तो दौड़कर सासू माँ के पैर पकड़ ली और रो रो कर कहने लगी "मुझसे गलती हो गई माँ जी, मुझे माफ कर दीजिए। मुझे अपनी बहू स्वीकार कर लीजिए।" थोड़ी देर में सासु माँ का रोना कम हुआ। उसने ...

कठपुतली

   "भाभी! कहां हो? जल्दी से तैयार हो जाओ,मेरी सब फ्रेंड्स आपसे मिलने आ रही हैं,आपकी स्पेशल पाव भाजी भी बना देना।और हां वो ऑरेंज सूट बहुत अच्छा लगता है,वही पहनना प्लीज।" छोटी ननद का फरमान सुनते ही ऋतु ने फटाफट मूड और मुखौटा दोनों ही बदल लिए। आज ससुरजी के मॉर्निंग वॉक के संगी साथी आएंगे,गर्मागर्म कचौड़ी के साथ कोई ढंग की साड़ी पहनना है उसे। एक और मुखौटा..! मांजी के गुरुदेव वृंदावन जाने से पहले रास्ते में कुछ देर घर पर रुकेंगे,सभी को आशीर्वाद देने । खाने में मेवे की खीर के साथ फलाहारी सब्जी पूड़ी खायेंगे। गुरुजी का मान रखने के लिए कोई अच्छी कॉटन की साड़ी पूरी बांहों के ब्लाउज के साथ पहनने का आदेश मिला है। चुप रहने की ताकीद भी।सभी चीजों के साथ आदर्श नई बहु का मुखौटा भी ओढ़ लिया। पतिदेव के दोस्त के घर जाना है,कॉकटेल पार्टी में,पाश्चात्य परिधान के ऊपर साड़ी लपेट घर से निकली। अल्ट्रा मॉडर्न बीवी का मुखौटा रास्ते में चढ़ा लेगी। शादी के बाद पहली बार छोटा भाई उससे मिलने ससुराल आया,कुछ समझ ही नहीं पा रही है वो,क्या करे,क्या कहे? भाई भी असमंजस में है,मौका मिलते ही पूछा, " दीदी क्या ...