Posts

Showing posts from March, 2026

अच्छा नहीं लगता बुढ़ापा पिता पर।

Image
 पिता पर बुढ़ापा अच्छा नहीं लगता हर किसी के आगे हाथ जोड़ देना अरे साहब, अरे साहब कहकर बातें करना जिससे अच्छे से बात करना चाहिए, झिड़कना उसे खामखाँ बेमतलब के आदमी से घंटों बातें करना खाँसते हुए ज़िद पर अड़ेंगे, हर एक काम ख़ुद करेंगे वश का नहीं जो उनके, करेंगे उसे ही सबसे पहले तिस पर लोगों का यह कहना— ''अरे भई बुढ़ापा है, उलझो मत'', बिल्कुल ही अच्छा नहीं लगता पिता बुढ़ापे में अच्छे नहीं लगते या शायद अच्छा नहीं लगता बुढ़ापा पिता पर।