अच्छा नहीं लगता बुढ़ापा पिता पर।

 पिता पर बुढ़ापा अच्छा नहीं लगता

हर किसी के आगे हाथ जोड़ देना

अरे साहब, अरे साहब कहकर बातें करना

जिससे अच्छे से बात करना चाहिए, झिड़कना उसे खामखाँ

बेमतलब के आदमी से घंटों बातें करना


खाँसते हुए ज़िद पर अड़ेंगे, हर एक काम ख़ुद करेंगे

वश का नहीं जो उनके, करेंगे उसे ही सबसे पहले

तिस पर लोगों का यह कहना—

''अरे भई बुढ़ापा है, उलझो मत'', बिल्कुल ही अच्छा नहीं लगता

पिता बुढ़ापे में अच्छे नहीं लगते

या शायद

अच्छा नहीं लगता बुढ़ापा पिता पर।




Comments

Popular posts from this blog

ओशो

My Favorite book list (Nonu)

भैंस : एक दार्शनिक पशु।