Posts

Showing posts from May, 2024

भूल

   विगत रविवार को गांव गया हुआ था। उफ़!गजब की गर्मी मानो शरीर जल जायेगा। उमस की तो पूछिए मत! पसीने से शरीर सरोबोर जो पूरे शरीर में एक अजब सा चिपचिपाहट पैदा कर रहा था ।खैर, दिन तो किसी तरह गुजर गया। शाम में तपिश थोड़ी कम हुई लेकिन उमस तो जस की तस। बथान के आगे खाट बिछ गई। अचानक सामने पास में ही स्थित पीपल के वृक्ष पर मेरी नज़र चली गई। यह पीपल का पेड़ मेरे जन्म के पहले से है। अभी भी इसकी घनी पत्तियों से लदी डालियां इसके पूर्ण यौवन का अहसास करा रही हैं। सहसा हवा का एक छोटा सा झोंका इन पत्तियों से होता हुआ मेरे शरीर को छू जाता है। ऐसा महसूस हुआ कि यह बूढ़ा पीपल मेरे शरीर को छू कर यह देखना चाहता है कि मुझ में बचपन से अब तक क्या क्या बदलाव आ गए हैं। पीपल के इस आत्मीयता पर मेरे होठों पर अनायास ही मुस्कुराहट फ़ैल गई। सहसा प्रीतम काका की याद आ गई। मैंने ज़ब से होश संभाला काका को इस पीपल की छाँव में अपना पूरा जीवन बिताते देखा है। खेतों में काम कर वे ज़ब लौटते तो स्नान करने के बाद धूपदानी में धूपबती डाल इस पीपल की परिक्रमा करना कभी नहीं भूलते और अंत में बड़े ही श्रद्धा भाव से दोनों हाथ जोड़ इसे प्र...

सन्तोषम परमं सुखम।

Image
 कुछ लोगों को मैं देखता हूँ कि हमेशा परेशान रहते हैं  उनको पैसे की कोई परेशानी नहीं रहती  परिवार में सब सुखी हैं  स्वास्थ्य भी अच्छा है  लेकिन  जब भी मैं उनसे बात करता हूँ वे हमेशा दुखी रहते हैं  अपनी किसी ना किसी परेशानी का रोना रोते रहते हैं  ज़्यादातर परेशानियाँ बहुत छोटी हैं और ignore की जा सकती हैं  लेकिन वे हमेशा दुखी रहते हैं  उनको ज़िंदगी में जो हासिल है वे उससे नहीं खुश रहते  बल्कि जो नहीं हासिल है उसको सोच सोच कर दुखी रहते हैं  वहीं दूसरी तरफ़ मैं रोज़ कई ऐसे लोगों को देखता हूँ जो रोज़ मज़दूरी करके खाते हैं या  रोज़ छोटा मोटा काम करके खाते हैं और रोज़ ज़िंदगी में ज़िंदा रहने के लिए संघर्ष करते हैं  लेकिन वे लोग हमेशा ख़ुश रहते है और बिना बात के दुखी नहीं होते हैं  बचपन में कभी अगर मुझे साइकिल चलाने को मिल जाती थी तो बहुत ख़ुशी होती थी  और अगर कभी कुछ फ़िल्म वग़ैरह हाल में जाकर देखने को मिला जाए तो क्या कहने  बड़ा मज़ा आता था  फिर हम थोड़ा बड़े हुए और साइकिल की जगह Luna ने ले ली  अब ...

"मोरपांखी शाम का इतिहास तेरे नाम लिख दिया है उम्र का मधुमास तेरे नाम"

Image
 जिस उम्र में यह फिल्म देखी थी और इस फिल्म का यह दृश्य देखा था, उस उम्र में न मोहब्बत हुई थी और ना ही उसका स्वाद चखा था.          पर इस दृश्य को देखकर हृदय के किसी कोने में, उसके चटकने की आवाज़ तो आई थी. यह जरूर समझ में आ गया था कि इस नायक के साथ जो भी हो रहा है वह ठीक नहीं हो रहा है और वो ये डिजर्व नहीं करता है.              कुछ फिल्में बेहद प्रिय होती है पर उसका अंत देखा नहीं जाता है और यह फिल्म इसी श्रेणी में आती है. फिल्म ने भले औपचारिक रूप से अंत में the end लिख दिया हो पर यह कहानी खत्म नहीं हुई थी. होश संभालने के बाद जब फिल्म फिर से देखी तो ऐसा लगा जैसे काश मेरे हाथों में इस फिल्म के क्लाइमेक्स को लिखने के लिए कलम थमा दी जाती तो सोमू को यूं लाचार और बेबस मैं उस स्टेशन पर कभी ना छोड़ता.       मैं इस बात को पूरी तरीके से मानता हूं कि इस फिल्म का क्लाइमेक्स ही इसकी जान थी पंरतु मैं इस कहानी को कोई और मोड ही देता.        इस फिल्म को देखकर लगता है कि कुछ फिल्में कितनी भी प्रिय हो जाएं प...

कसाटा आइसक्रीम

Image
आज भोर में एक प्रश्न दृष्टिगोचर हुआ- यदि आपको जीने के लिए एक ऐतिहासिक युग चुनना हो, तो आप कौन सा युग चुनेंगे और क्यों? प्रश्न पढ़कर मेरा मन किया कि मैं भी इसका उत्तर दूँ... आज से कुछ पैंतीस वर्ष पूर्व की बात है। रात का समय था, हम लोग भोजन कर चुके थे। 'हम लोग' मने मम्मी, पापा, भाई और मैं। भोजन के उपरांत भाई टहलने की कहकर घर से बाहर चला गया। मैं मम्मी पापा के संग बैठी बातें कर रही थी। तभी भाई वापस लौट आया, वह हमारे लिए कसाटा आइसक्रीम लेकर आया था। हम चारों ने बैठकर बातें करते हुए सुकून से आइसक्रीम खाई। उस समय ऐसी कोई 'प्रसन्नता का अतिरेक' जैसी भावना मन में नहीं आयी, परन्तु मन में सहजता व सुकून की भावना अवश्य थी। जानते हैं, उस दिन के पश्चात ईश्वर ने बड़े से बड़े रेस्टोरेंट में खाने का अवसर प्रदान किया, परन्तु उस दिन वाली कसाटा जैसा स्वाद फिर कभी नहीं मिल पाया... ------------------------------------ मुझे आज एक प्रश्न का उत्तर देना है, फिर क्यों मैं इस 'कसाटा आइसक्रीम' का किस्सा ले बैठी?! चलिये, अब उपरोक्त प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करती हूं, शायद कसाटा आइसक्रीम का अ...

Always remember that

Image
 A man who can control his sexual urge is a man who can live many years on earth. Men don't know that some of their failures are caused by multiple girlfriends Not all girls have good spirit. Some are demons, others have venom between their legs. Some women are destiny destroyers, beware. Pay close attention: 1. A real man only has one woman in his life. 2. Don't obey your Erection at all times. Most erections mislead you Control your erection if you don't want to have few days on earth with much poverty in you. 3. Don't date a lady because she has curves, boobs and a sexy shape. These things are simply misleading avoid such, don't fall for what is called social media irony. 4. Not everything you see under skirt you must work to eat, some skirts contain snakes that bite you and make you uncomfortable. control your sexual urge Self control and abstinence pays a lot in most cases. 5. Marrying a woman doesn't mean she owns you. Treat her with respect Make her your ...

लिखना है?

  तो लिखो उस कुतिया की आँखों के बारे में जिसके पिल्ले का धड़ सड़क से गुज़र रहे टायरों में थोड़ा-थोडा चिपक चिपक कर साफ़ हो रहा है!  लिखो उस शर्मिंदा हिजड़े के नाक के पसीने के बारे में जो सब कुछ होना चाहता है सिवाय एक हिजड़े के!  तुम लिख सकते हो उस जवान हाथ की कंपकंपाहट जो ब्लेड लिए नस का॰टने के नफे-नुक्सान को तौल रहा है! कभी लिखकर देखो उस चिड़िया के फडफडाते परों के बारे में जो एक चील को अपने सामने से अपना बच्चा दबोचते हुए देख रही है!  या लिखो उस मुर्गे के कानों के बारे में जो ध्यान से सुन रहे हैं दो ग्राहकों की झटके और हलाल की डिबेट! तुम लिखो एक झोपड़ी में रात भर चली फुसफुसाती अन्ताक्षरी को जो टूटी छत से पानी टपकने की वजह से हो रही है!  किसी दिन उतार दो पन्ने पर, उस विकलांग की शर्म जिसने बाथरूम पहुँचते पहुँचते फर्श पर टट्टी कर दी है!  तुम लिख कर देखो उस बाँझ आँख की चमक जिसे वाश-बेसिन में पड़ी उलटी में एक उम्मीद की रंगोली दिख रही है!  चाहो तो उस ट्यूब-बेल की मोटी धार के बारे में लिख सकते हो, जो कुछ नंगे बच्चों के पिछवाड़े को चूम कर धान को सुनहरा बना रहे ...