Posts

Showing posts from November, 2024

We all need stories to survive!!

Image
 यह किस्सा मैंने महान वैज्ञानिक और मेरे प्रेरणा-स्त्रोत कार्ल सगन की पुस्तक में पढ़ा था। किस्सा कुछ यूं था कि एक बार कार्ल अपने किसी साथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर कर रहे थे। अचानक बाहर लोगों का शोर गूंजने लगा। कार्ल सगन ने बाहर निकल कर देखा तो पाया कि आसमान में एक अजीब तरीके की रोशनी टिमटिमा रही है, जिसे "एलियंस का स्पेसशिप" समझ कर लोग उत्साह में शोर मचा रहे थे।  . इतने में कार्ल अपनी गाड़ी के पास गए और डिक्की में रखी एक दूरबीन को लेकर उस रोशनी का मुआयना करने लगे। कुछ ही क्षण बाद कार्ल ने मुस्कुराते हुए लोगों को सूचित किया कि आंदोलित होने की जरूरत नहीं। ये वास्तव में एक नये तरह का मिलिट्री एयरक्राफ्ट है, कोई एलियन शिप नहीं।  . इतना सुनना था कि वहां मौजूद लोगों की खुशी काफूर हो गयी, चेहरे मायूस हो गए, मानों यह खबर सुनकर उन्हें बहुत दुःख हुआ हो। कार्ल ने एक व्यक्ति से इसका कारण पूछा तो पहले तो उसने कार्ल को घूरा, फिर बोला - आपको लगता है कि डिनर टेबल पर बैठ कर बच्चों को "नए तरीके का मिलिट्री जेट" देखने की कहानी सुनाना भी कोई रोचक बात है?  . देखा जाए तो लोग मायूस इ...

अपने आप से मिलने का खूबसूरत समय

Image
 सुबह को एक घण्टा अपने लिए ज़रूर निकालें घर की छत पर बैठें, लोगों के मकान देखें, आसमान में उड़ते परिंदे देखें, कॉफी या चाय का कप दोनों हाथ से पकड़ कर हरारत (गर्मी) महसूस करें अपने लिए वक़्त निकालें, अपने आपको अना (Ego) से हटा कर अहमियत दें, ज़िन्दगी की कड़वाहटों को चाय की चुस्कियों के साथ खत्म करें, और अगर फिर भी सुकून ना मिले तो उस खाली कप को देखें, जिस तरह उस कप में दोबारा चाय भरने की गुनजाइश (जगह) है | इसी तरह आपके अंदर भी ज़िन्दगी और ख़ुशी भरने की गुनजाइश बाकी है, कोई क्या करता है, क्या कहता है इन सब बातों से दूर हो कर सिर्फ़ अपने आपको देखें, अपने अंदर की खाली जगहों को भरना सीखें | खुद को भी कभी महसूस कर लिया करें, कुछ रौनकें खुद से भी हुआ करती हैं..!