Violin

 Washington DC एक मेट्रो स्टेशन पर........2007 में जनवरी की एक ठंडी सुबह .........

एक व्यक्ति ने Violin पे लगभग 45 मिनट तक Bach की 6 रचनाएं बजाईं। 

उस दौरान, लगभग 2000 लोग उस स्टेशन से गुज़रे, जिनमें से अधिकांश काम पर जा रहे थे।


लगभग चार मिनट के बाद, एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने देखा कि वहाँ एक संगीतकार Violin



बजा रहा है । उसने अपनी गति धीमी कर दी और कुछ सेकंड के लिए रुक गया, और फिर वह अपने काम को पूरा करने के लिए जल्दी से आगे बढ़ गया।


लगभग चार मिनट बाद, वायलिन वादक को अपना पहला डॉलर प्राप्त हुआ। एक महिला ने टोपी में पैसे फेंके और बिना रुके चलती रही।

छह मिनट बाद एक युवक वो संगीत सुनने के लिए रुका, दीवार के सहारे झुक के कुछ देर सुना , फिर अपनी घड़ी की ओर देखा और फिर चला गया ।


दस मिनट पर, एक तीन साल का लड़का रुका, लेकिन उसकी माँ ने उसे जल्दी से खींच लिया। बच्चा फिर से वायलिन वादक को देखने के लिए रुका, लेकिन माँ ने जोर से धक्का दिया और बच्चा पूरे समय अपना सिर घुमाता हुआ चलता रहा। 

यह क्रिया कई अन्य बच्चों द्वारा दोहराई गई, लेकिन प्रत्येक माता-पिता ने - बिना किसी अपवाद के - अपने बच्चों को जल्दी से आगे बढ़ने के लिए मजबूर किया।


पैंतालीस मिनट तक संगीतकार लगातार बजाता रहा। केवल छह लोगों ने थोड़ी देर रुककर सुना। लगभग बीस लोगों ने पैसे दिये लेकिन अपनी सामान्य गति से चलते रहे। 

उस आदमी ने कुल $32 एकत्र किये।


एक घंटे के बाद:

उसने बजाना बंद कर दिया और सन्नाटा छा गया। 

किसी ने ध्यान नहीं दिया और किसी ने सराहना नहीं की. 

Violin वादक की पहचान ही नहीं हुई.

कोई नहीं जानता था कि वह महान वायलिन वादक Joshua Bell थे, जो दुनिया के महानतम संगीतकारों में से एक थे। 

उन्होंने 3.5 मिलियन डॉलर मूल्य के वायलिन पे अब तक लिखे गए सबसे जटिल बंदिश में से एक बजाई थी।

दो दिन पहले इन्ही जोशुआ बेल ने बोस्टन में श्रोताओं से भरे एक थिएटर में, जहां बैठने और उसी संगीत को सुनने के लिए प्रत्येक सीट की कीमत औसतन $100 थी , यही संगीत बजाया था।


यह एक सच्ची कहानी है। 

Joshua Bell DC मेट्रो स्टेशन में गुप्त रूप से Violin बजा रहे थे। Washington Post द्वारा प्रायोजित यह कार्यक्रम लोगों की जीवन की प्राथमिकताओं के बारे में एक सामाजिक प्रयोग के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था।


इस प्रयोग ने कई प्रश्न खड़े किये:

किसी सामान्य स्थान पे , सामान्य वातावरण में, किसी अनुचित समय पर, क्या हम अपने इर्द गिर्द उपस्थित सौंदर्य का अनुभव कर पाते हैं?


यदि हम उस सौंदर्य को पहचान भी लें तो क्या हम इसकी सराहना करने उसे enjoy करने के लिए पल भर ठहरते हैं?


क्या हम किसी अप्रत्याशित संदर्भ में प्रतिभा को पहचानते हैं?


इस प्रयोग से प्राप्त एक संभावित निष्कर्ष यह हो सकता है:

अगर हमारे पास रुकने और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों में से एक को सुनने के लिए एक पल का भी समय नहीं है, जो अब तक रचित सबसे बेहतरीन संगीतों में से एक को सुना रहा है, आज तक की सबसे खूबसूरत और महंगी Violin पे?


जीवन की भागदौड़ में हम और कितनी चीज़ें खो रहे हैं?


एक पल ठहर के सोचिए ज़रा।



Comments

Popular posts from this blog

मेरे बेटे

नया युग(कविता)

"कच्ची नीम की निम्बौरी सावन जल्दी अईयो रे.........''