लड़के

 कुछ लड़के बड़े अच्छे लगते हैं

जब मां से पूछते हैं ,

"आम का अचार है क्या ?"


कुछ लड़के जब कभी किसी लड़की को 

कनखियों से देखने पर पकड़े जाते हैं,

तो शर्माकर, सकपकाकर , पकड़ने वाले से ही 

पलटकर पूछते हैं "क्या हुआ ? कुछ भी तो नहीं !"

कसम से , अच्छे लगते हैं !


अच्छे लगते हैं वे सारे लड़के,

जो मंगलवार और शनिवार 

मंदिर में प्रसाद चढ़ा,

मन ही मन सबकी राजी-खुशी 

मांगा करते हैं , और मीठी बूंदी और पेड़े

घर -मुहल्ले में बिना नागा बाँटा करते हैं !


अच्छे लगते हैं वे सारे लड़के 

जो चाकलेट, चिप्स के पैकेट खोलकर

कर देते हैं सबसे पहले 

अपनी माँ और बहन के आगे,

और कहते हैं , "लो, आपका फेवरेट है न ये वाला !"


कुछ लड़के सचमुच अच्छे लगते हैं जब,

ऐमी.वाई.बंटाई के गानों से बेखबर ,

सुनते हैं किशोर कुमार और मोहम्मद रफी को,

और गुनगुनाते हैं, कहीं दूर जब दिन ढल जाए !


वे सारे लड़के सच में बहुत अच्छे लगते हैं,

जो अक्सर  गोलगप्पे वाले से कहते हैं ,

"भैया मुझे अबकी मीठा पानी वाला देना !"


अच्छे लगते हैं ऐसे सारे लड़के ,

क्योंकि इनके व्यक्तित्व में कुछ न कुछ तो 

ऐसा जरूर होता है , जो इन्हें भविष्य में 

एक बेहतर पुरुष बनने में मदद करता है!


Comments

Popular posts from this blog

ओशो

My Favorite book list (Nonu)

इंसान का वज़न हर बार तौलने से नहीं..कई बार बोलने से भी पता चल जाता हैं..!!