।। कितने दिन बीत गए ।।


हवा में खिले हुए

कितने दिन बीत गए


बादलों से गले मिले

कितने दिन बीत गए


सूरज से बात किए

कितने दिन बीत गए


चांद से आंख लड़े

कितने दिन बीत गए


नदी में घुसे हुए

कितने दिन बीत गए


रेत पर बिछे हुए

कितने दिन बीत गए


खेत पर झुके हुए

कितने दिन बीत गए


मेंड़ पर पड़े हुए

कितने दिन बीत गए


पेड़ों की छांह तले

कितने दिन बीत गए


अपनों से तने हुए

कितने दिन बीत गए


बेसुध से गिरे-पड़े

कितने दिन बीत गए


अंधेरे से बिना लड़े

कितने दिन बीत गए


खुद पर मेहरबान हुए

कितने दिन बीत गए


खुद से अनजान हुए

कितने दिन बीत गए


हवा में खिले हुए....

…..... बीत गए...


Comments

Popular posts from this blog

मेरे बेटे

नया युग(कविता)

"कच्ची नीम की निम्बौरी सावन जल्दी अईयो रे.........''