मेरी माँ

मेरी माँ
!!!!!!!!!!!!!!

लेती नही दवाई " माँ "
जोडे पाई पाई " माँ " ।

दुख थे पर्वत , राई " माँ "
हारी नही लड़ाई "माँ "।

इस दुनिया में सब मैले हैं ,
किस दुनिया से आई "माँ"।

दुनिया के सब रिश्ते ठंडे ,
गरमागर्म रजाई " माँ "।

जब भी कोई रिश्ता उधड़े ,
करती हैं तुरपाई " माँ " ।

बाबूजी के पांव दबा कर ,
सब तीरथ हो आई " माँ "।

नाम सभी हैं गुड़ से मिठे ,
माँ जी , मैया , माई " माँ "।

सभी साड़ियाँ छीज गई थी ,
मगर नही कह पाई " माँ "।

घर में चूल्हे मत बाँटों रे ,
देती रही दुहाई " माँ " ।

बाबूजी बीमार पडे जब ,
साथ साथ मुरझाई " माँ " ।

रोती हैं लेकिन छुप छुप कर ,
बड़े सब्र की आई " माँ "।

लड़ते लड़ते , सहते सहते ,
रह गई एक तिहाई " माँ " ।

बेटी रहे ससुराल में खुश ,
सब जेवर दे आई " माँ "।

" माँ " से घर , घर लगता हैं ,
घर में घुली समाई " माँ " ।

बेटे की कुर्सी हैं ऊँची ,
पर उसकी ऊँचाई " माँ "।

दर्द बड़ा हो या छोटा हो ,
याद हमेशा आई " माँ "।

घर के शगुन सभी " माँ " से ,
हैं घर की शहनाई " माँ "।

सभी पराये हो जाते हैं ,
होती नही पराई !! " माँ "

मेरी प्यारी माँ "पदम "
आप की बेटl

Comments

Popular posts from this blog

मेरे बेटे

नया युग(कविता)

"कच्ची नीम की निम्बौरी सावन जल्दी अईयो रे.........''