अवश्य पढ़े आज मार्केट की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के मद्देनजर *पहला पत्र* *आदरणीय महानुभाव* *आपके के यहां विवाह में आना हुआ* , *आपने भोजन में नाना प्रकार के विभिन्न प्रदेशों के 100 से अधिक व्यंजन रखे थे । यह भी सुना कि आपने देश के सुप्रसिद्ध केटरिंग वालों को 2,000 से 2,500/- प्रति प्लेट से अनुबंध किया हैं* *खाने के इतने सारे काउंटर देखकर सभी की आँख फटी रह गयी । chinese, साउथ इंडियन, इटालियन , मैक्सिकन, पंजाबी,राजस्थानी,गुजराती , थाई फूड इसके अलावा आपने आइस क्रीम, बर्फ के गोले, विभिन्न फ्लेवर वाले पान के स्टाल और 25-30 तरह की मिठाई काउंटर भी लगाए थे।* *भाईसाहब, क्षमा करना पिछले कुछ दिनों से मैं और परिवार वाले अक्सर घर से ही खाना खाकर जाते हैं , अतः आपने जो इतनी महंगी और भव्य भोजन व्यवस्था की उसका मैं लाभ नहीं ले सका।* *आपको बुरा न लगे तो एक बात पूछना चाहता हूं , इतनी महंगी और आलीशान भोजन व्यवस्था किसके लिए की ? आपकी प्रतिष्ठा और हैसियत समाज में पहले ही काफी अच्छी हैं ।* *आपका निश्चित तौर पर पर उद्देश्य लोगों को उनकी मनपसन्द चीजे खिलाने के रहा होगा परन्तु उस दिन शादी क...