बचपन का जमाना होता था

बचपन का जमाना होता था
खुशियों का खजाना होता था
चाहत चांद को पाने की
दिल तितली का दीवाना होता था
खबर ना थी सुबह की
ना शामो का ठीकाना होता था
थके हारे स्कूल से आते पर
खेलने भी जाना होता था
पापा की वो डांत गलती पर
मम्मी का मनाना होता था
दादी की कहानी होती थी
परियो का फसाना होता था
अब नहीं रहा वैसा
जैसा बचपन का जमाना होता था...

Comments

Popular posts from this blog

ओशो

My Favorite book list (Nonu)

भैंस : एक दार्शनिक पशु।