बेटियां



मां बाप के हिस्से में,
कब आती हैं बेटियां...

संस्कारों के बोझ उठाए,
कुछ तौर-तरीकों में;
बेकार उलझे रिवाजों,
कुछ पुराने सलीकों में...
रिश्तेदारों की उम्मीदों,
दुनिया के उसूलों में;
पैदा होने से पहले,
बंट जाती हैं बेटियां...

मां बाप के हिस्से में
कब आती हैं बेटियां...

Comments

Popular posts from this blog

मुनीम_साहब

ओशो

भैंस : एक दार्शनिक पशु।