For yugantika
दिल्ली की एक महिला हैं ।
कभी किसी जमाने में Typical Housewife हुआ करती थीं ।
फिर जब बच्चे बड़े हो गए और घर की रोजमर्रा की जिम्मेवारियों से कुछ फुरसत हुईं तो उन्होंने जिंदगी में Gear change किया ।
उनके बिजनीस मैन पति ने उनके 40th बड्डे पे उनको एक नई नकोर Royal Enfield Meteor 350CC गिफ्ट की ...... और बोले ...... जा सिमरन, जी ले अपनी जिंदगी ।
सिमरन ने उस Bike पे Ride करना शुरू किया ।
शुरू में लोकल Riding clubs में मर्दों के साथ One day Rides, Breakfast Rides पे जाना शुरू किया ।
फिर लंबी Rides पे जाने लगीं ।
Riding शुरू करने के एक साल के भीतर उन्होंने Solo K2K2K किया ।
K2K मने कश्मीर to कन्याकुमारी
तो अपनी सिमरन पहले दिल्ली से कश्मीर गई वहां से कन्याकुमारी करके वापस दिल्ली आई ।
एक अकेली भारतीय घरेलू महिला के लिए ये 7000km की ride अचंभित करने वाली है ।
उसके बाद अगले दो सालों में अपनी सिमरन ने अपनी उस Bike पे पूरा India नाप दिया है ।
जहां ग्रुप मिल जाए वहां ग्रुप , नही तो Solo Ride करती हैं।
Social media पे काफी एक्टिव हैं । रोजाना अपनी Rides की pics , posts , Reels , Shorts अपनी Fb , Insta id पे शेयर करती हैं ।
अब आगे सुनो ।
कल यहां पंजाब में हम कुछ राइडर्स एक जगह बैठ के चाय पे चर्चा कर रहे थे । इनमे कुछ ऐसे भी थे जिनके पास Bullet भी हैं , राइडर्स club के member भी हैं , पर व्यापारिक व्यस्तता और पारिवारिक जिम्मेवारियों के कारण निकल नही पाते ।
Bullet घर के एक कोने में खड़ी जंग खा रही है ।
इसके अलावा बहुत से ऐसे भी हैं जिनके पास सब है , Bullet भी, समय भी ,पैसा भी , पर पिछवाड़े में इतना दम नहीं कि एक दिन में 1000km नाप दें ........ सो चलते चलते चर्चा चल पड़ी अपनी सिमरन की ....... उसने कहीं सुदूर दक्षिण में किसी समुंद्र तट से pics डाली थीं ....... अब उस ग्रुप में कुछ हमारे जैसे सिमरन के admirers थे तो कुछ आलोचक ।
हम जैसे admirers की सोच है की कितनी मस्त बिंदास daring लड़की है यार ...... अपनी जिंदगी जी रही है ।
कुछ ऐसे थे जिनको इस बात से आपत्ति थी कि ये साल में 40 - 50 Rides क्यों ...... हम तो साल में 1 नही निकाल पाते ये हर तीसरे दिन ही 1000 - 2000 km Ride मार देती है ।
फिर उनमें से एक ने पूछा कि ये Riding जैसा खर्चीला शौक ......इसके पास पैसे कहां से आते हैं ?
हमने कहा कि उसका Husband बड़ा बिजनिस मैन है यार ......
अजी husband के साथ रहती ही कहां है
साल भर तो आवारा घूमती है
अजी ऐसियों के पास पैसा बनाने के बड़े सोर्स होते हैं ।
फिर उस बेचारी महिला को चरित्र प्रमाण पत्र बांटे जाने लगे ।
मैंने बड़े गौर से देखा ........ ये वो कुंठित लोग थे जो खुद की परिस्थितियों के दास , हालात के मारे , जिंदगी की चक्की में पिस रहे .......अपनी मर्जी की जिंदगी खुद तो जी नही पा रहे और जो जी रहा उससे ईर्ष्या डाह के मारे जले जा रहे ......
खुद की औकात तो है नही कुछ कर सकने की , और जो कर रहे उनको चरित्र प्रमाण पत्र बांट रहे ।
इन्हीं लोगों को शास्त्रों में गणजर्रा कहा गया है ।
आपको अपने जीवन में आपके इर्द गिर्द हजारों गणजर्रे मिलेंगे।
इनकी परवाह मत करो।
अपनी जिंदगी बिंदास जियो ।
अपनी शर्तों पे जियो ।
You Live only Once
Comments
Post a Comment