New normal in 5 years
अगले 5 साल में इंडिया में extra marital affairs भी धीरे-धीरे normal लगने लगेंगे, और शायद इसे cheating भी नहीं कहा जाएगा। इसके लिए नए fancy नाम आ जाएंगे, जैसे companionship, extensionship वगैरह। अभी यह बात आपको अजीब लग रही होगी और लगेगा कि ऐसा justify नहीं किया जा सकता, लेकिन समझो कैसे ये धीरे-धीरे होता है।
Gleeden नाम की एक app आ चुकी है जो खास extra marital relationships के लिए है, और इंडिया में इसके लगभग 40 लाख downloads हो चुके हैं। Bangalore इसमें सबसे आगे है, और The Economic Times जैसी बड़ी news भी इस पर लिख रही है। सोचने वाली बात है।
आज के time में अगर कोई cheat करता है तो वो छुपकर करता है, कोई openly नहीं बताता। लेकिन जब इस चीज़ को market बनाया जाने लगे, उसमें पैसा लगाया जाए, और उसे justify किया जाए, तो धीरे-धीरे लोगों की सोच बदलने लगती है।
जैसे 20-25 साल पहले boyfriend girlfriend जैसी बातें openly नहीं होती थीं। relationships hidden रहते थे, और एक unsaid rule होता था कि शादी से पहले कुछ नहीं करेंगे। फिर ये सब normalize हुआ, उसके बाद live-in relationship आया, फिर situationship जैसी चीज़ें आईं। पहले जहाँ इन बातों पर character judge होता था, आज उल्टा जो judge करता है उसी को old thinking वाला कहा जाता है। इसमें Tinder से लेकर OYO तक सबका influence रहा है।
अब cheating जैसे topic पर अभी खुलकर discussion शुरू नहीं हुआ है। cheating का मतलब होता है trust break करना, चाहे emotional हो या physical। लेकिन जब इस पर discussion शुरू होगा, तो लोग इसे भी justify करने लगेंगे। जैसे कोई कहेगा emotional है तो बस friendship है, physical है तो hormones हैं, attachment नहीं है तो problem क्या है।
धीरे-धीरे जो चीज़ आज छुपाई जाती है, कल explain की जाएगी, फिर defend की जाएगी, और आखिर में उसे नया नाम देकर normal बना दिया जाएगा।
अगर आपको लगता है कि ऐसी चीज़ें normal नहीं होनी चाहिए, तो ऐसी apps और trends के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाना भी ज़रूरी है।

Comments
Post a Comment