मेरा किस्सा

बारिश...कल, आज, कल।


देखो जब बारिश होती है ना तो तुम बहुत याद आते हो, हालांकि हमारी ऐसी कोई खास याद नहीं जो बारिश से जुड़ी हो, फिर भी...जब बारिश होती हैं तो तुम्हारी कमी सबसे ज्यादा खलती है... शायद इसलिए क्यूंकि तुमसे प्यार का इजहार इसी मौसम में किया था, तुम्हे देखने की बेचैनी हा ये एहसास भी पहली बार इसी मौसम की ही तो देन है, कैसे देर रात अपने घर के बंद दरवाजों की कनखियो से तुम्हारी एक झलक देखने का इंतज़ार होता था, उस लोहे के दरवाजे से अपने गाल टिकाए जैसे उस दरवाज़े की ठंडक भी तुम्हारे प्यार का एहसास हो...याद है एक बार मुझसे बाते करते वक़्त तुम टहलते टहलते घर से कुछ दूर निकल आए और बारिश के कारण रात ३ बजे तक एक दुकान के टीन शेड के नीचे तुम मुझसे फोन पर बतियाए...वो भी एक अलग ही वक़्त था...एक शब्द में परिभाषित करना हो तो ''खूबसूरत" ... बारिश में तुम्हारा बार बार बीमार होना और उस पर मेरा डांट लगाना के तुम खुद का बिल्कुल खयाल नहीं करते...और इस पर भी तुम्हारा और भी लापरवाह होजाना वो भी तो अनकहा इश्क़ ही था,... अच्छा याद करो इस मौसम में जब भी तुमसे मिलने आती और जब मेरे जाने के वक़्त बारिश होजाती तुम्हारे लिए जैसे कोई विक्ट्री मोमेंट होजाता... आज जाने कितने सालों बाद मै बारिश में भीगी और ऐसा लगा जैसे तुम हो मेरे साथ मेरे पास...मेरा बहुत मन था के तुम साथ हो...के तुम देखो मुझे उन्हीं शरारत भरी निगाहों से... गर ये कहूं के बहुत याद आई तुम्हारी तो ये कहना भी कुछ कम ही होगा उस एहसास के लिए जो तुम्हारे ना होने पे महसूस होता है,...खैर...मैंने कुछ सोचा है..सोचा है के जब साथ होंगे ना हम हमेशा के लिए...तो जब बारिश  होगी तो बाकी सब को छुट्टी दे कर दोनो एक साथ रहेंगे...मैंने सारी कहानी कर ली है मन में... पहले तो साथ में भीगेंगे...फिर जब तुम 'बीमार होजाओगी और क्या बच्चो जैसी हरकतें है तुम्हारी' वाला लेक्चर दोगे तो पूरे घर में गीले पांव बना कर... मुंह फुलाए कपड़े बदल कर बैठ जाऊंगी...तुम  हाथो में दो कप चाय लेकर अजना मुझे मनाने...बड़ी सी खिड़की से सटा हमारा बिस्तर और बिस्तर पर हम दोनो, हाथ में अदरक वाली चाय का कप लिए..बाहर तेज होती बारिश... और अन्दर तुम वाली फीलिंग...बस अब ऐसी ही बारिश का बेसब्री से इंतज़ार है.....❣️

Comments

Popular posts from this blog

मेरे बेटे

नया युग(कविता)

"कच्ची नीम की निम्बौरी सावन जल्दी अईयो रे.........''