सच में खतरनाक है

कुछ मिल जाने से
खुश होना
कुछ न मिलने पर
दुखी होना
किसी के लिए
सोचते रहना
किसी के आने
का इंतजार करना

लोगों के भीड में
कही फसे रहना
बहुत बातें करना
बातों से नाराज होना
या खुश होना

कभी अकेले में न बैठना
खुद से बातें न करना
किसी फूल कि खूबसूरती
न देखना
बारिश में न भीगना
कभी बादल की तरफ
न देखना
ठंडी हवाओं में खुद को न
डूबाना
ये सब तुम्हारी आदतें
सच में खतरनाक है

किसी से उम्मीदें
बाध लेना
हमेशा अधूरा महसूस
करना
कुछ खोने के डर से
चुप रह जाना
या डर से कुछ न करना
हर काम को बस
टालते जाना
कभी रंगों को गौर
से न देखना
कभी बहती नदी के
पास न जाना
पेड़ों के पत्तों की
सरसराहट न सुनना
रात में हो रही बारिश
की बूंदों की आवाज
न सुनना
बस एक व्यर्थ की
दूनिया में फसे रहना
कभी प्रकृति को
अनुभव न करना
ये सब आदतें
सच में खतरनाक

Comments

Popular posts from this blog

मेरे बेटे

"कच्ची नीम की निम्बौरी सावन जल्दी अईयो रे.........''

ऐसे तो नहीं चलेगा न।